Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर:जसवंतनगर पंचकल्याणक में भगवान नेमिनाथ का हुआ जन्म, निकली भव्य जन्मोत्सव शोभा यात्रा।

 सम्बाददाता: एम एस वर्मा, मनोज कुमार (6397329270)

मनोज कुमार 


जसवंतनगर/इटावा

जसवंतनगर पंचकल्याणक में भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक मनाया गया।जैसे ही महारानी शिवादेवी और महाराज समुद्र विजय के यहां बालक नेमिकुमार का जन्म शौरीपुर नगरी में हुआ, वैसे ही समूची नगरी भगवान के जय जयकारों से गूंज उठी और सभी इंद्र-इन्द्राणी झूम उठे।


श्रद्धालु हर्ष भाव विभोर होते हुए तीर्थंकर भगवान के जन्म पर नाचने और गाने लगे।

कार्यक्रम में सुबह नित्य नियम अभिषेक शांतिधारा उपरांत भगवान के जन्म के बाद जन्ममोत्सव की शोभा यात्रा नगर भ्रमण की नगर भृमण में सुंदर सुसज्जित रथों पर सवार होकर सौधर्म इंद्र ,कुबेर इंद्र,बालक नेमि के माता शिवा देवी पिता समुद्र विजय,यज्ञनायक, निकले जिले के बहु चर्चित बैंड की धुनों के साथ,शोभा यात्रा निकली


शोभा यात्रा में तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा रथों पर सवार इंद्रो का स्वागत जगह-जगह पुष्पो के साथ किया गया यात्रा में जिले के बहु चर्चित बैंड की धुनों पर नृत्य करते युवा थिरकते रहे।

छोटा चौराहें पर चैयरमैन सत्यनारायण संखबार के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षत, संजय वर्मा अर्चना कुशवाह,सभासद राजीव यादव रेनु शुक्ला, ब्रजेश कुमार तिवारी, हेमू शाक्य, गोपाल गुप्ता, सूरज शंखवार ने शोभा यात्रा पर पुष्प अर्पण कर आचार्य आदित्य सागर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभा यात्रा महावीर वाटिका पर सम्पन्न हुई जहाँ एक भव्य पांडुकशिला पर बालक नेमिकुमार का इंद्रो द्वारा अभिषेक हुआ।



इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम जैन,उपाध्यक्ष अंकुर जैन,महामंत्री राजकमल जैन,मंत्री आशीष जैन,कोषाध्यक्ष एकांश जैन,अंकित जैन,मनोज जैन ,चेतन जैन,संगठन प्रमुख प्रखर जैन, सम्यक जैन,कार्यक्रम संयोजक ,रोहित जैन,विवेक जैन अतुल जैन बजाज,सचिन जैन,विनीत जैन,नीरज जैन फडडू,सौरभ जैन,मोहित जैन,नितिन जैन,चेतन जैन,आराध्य जैन,निकेतन जैन,ऋषभ जैन,इंदर जैन ,संजय जैन,विनोद जैन कैमरा आदि लोग मौजूद रहे।




Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe