Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: भगवान नेमिनाथ की निकली बारात हुआ वैराग्य।

 सम्बाददाता: एम.एस वर्मा,मनोज कुमार (6397329270)



जसवंतनगर/इटावा

 आचार्य आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में जसवंतनगर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के तृतीय दिन आज प्रातः काल अभिषेक शांति धारा नित्य नियम की याग मंडल विधान जाप्यंनुस्ठान पश्चात नेमिकुमार श्री कृष्ण,बलराम संग बाल क्रीडाये करते हुए यौवन की ओर बढ़ते युवराज नेमी कुमार की हल्दी ,मेहदी सम्पन्न होती हुई युवराज नेमी कुमार की बारात निकाली गई बारात सिटी प्लाजा मार्केट से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा कैला मैया रोड होते हुए महावीर वाटिका में प्रस्थान करी बारात में नेमी कुमार के बाराती सैकड़ो की तादाद में फिल्मी गीतों की धुनों पर थिरकते रहे। 


नेमि कुमार बने प्रांशु जैन पारस का पुष्प हार पहनाकर जगह-जगह स्वागत हुआ

बारात में भगवानश्री कृष्ण डॉ आशीष जैन और बलराम नितिन जैन शानू पात्र के रूप मे विशाल बग्गियों पर विराजित थे।

32 हजार मुकुट बद्ध राजाओं द्वारा नेमि कुमार का राज्याभिषेक हुआ।



आचार्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन के माध्यम से उपस्थित धर्म सभा को बतलाया कि भगवान नेमिनाथ और श्री कृष्णा आपस में चचेरे भाई थे महाराज समुद्र विजय 10 भाई थे समुद्र विजय सबसे बडे ओर सबसे छोटे बासुदेव थे नारायण श्री कृष्ण की आयु 1200 वर्ष थी और नेमि कुमार की आयु 1000 वर्ष थी भगवान श्री कृष्ण जी नेमि कुमार के बड़े भाई थे भगवान श्री कृष्ण ने नेमिकुमार का विवाह सावन के महीने में रचाने की तैयारी करवाई इसके बाद नेमि कुमार की बारात शोरीपुर/बटेश्वर से जूनागढ़ गुजरात जाती है इस बारात में 56 करोड़ देवी देवता और गंधर्व आदि शामिल हुए बारात आगे बढ़ती है।

 बारात की खातेदारी के लिए जूनागढ़ में सैकड़ो जानवरो को भूखा प्यासा देख युवराज नेमिकुमार विचलित हो उठते है।और विचार करते है। हमारी शादी में इतनी अधिक जीवो के जीवन को कष्ट दिया जाएगा ओर तत्छड़ उसके बारे में विचार कर वैराग्य होते ही ज्ञान की प्राप्ति हेतु विवाह मंडप छोड़कर गिरनार पर्वत पर निकल जाते है।

इस अवसर पर भगवान नेमिनाथ के माता-पिता दिनेश चंद आशा जैन दिल्ली सौधर्म इंद्र प्रखर जैन अंजलि जैन, कुबेर इंद्र शुभम हर्षित जैन दिल्ली महायज्ञ नायक राजकमल मनीशा जैन ईशान इंद्र राजेश सुषमा जैन माहेंद्र इंद्र महेंद्र कुमार सरोज जैन सानत इंद्र नलिन कल्पना जैन सामान्य इंद्र मुक्तेश जैन, अनिल लता जैन, सचिन सुरभि जैन,चंद्र मोहन शिखा जैन ,अरविंद प्रीति जैन संजय सुनीता जैन ,शिवकांत नीता जैन आदि.



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe