Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

चित्रकूट:श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के तहत गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस व निकाली गई शोभायात्रा

सम्बाददाता: पंकज तिवारी




 पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद दिनेश मिश्रा के निर्देशन में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस व शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें हाथी घोडे पालिका रथ झांकी ऐतिहासिक रही। नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा सत्संग भवन से चलकर पटेल तिराहा एलआईसी तिराहा धनुष चौराहा होकर पुनः सत्संग भवन पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक दिनेश प्रसाद मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में नगर के हजारों राम भक्त शामिल रहे जो पूरे समय जय श्री राम के नारे लगाते रहे, खुशी से रामभक्त झूमते रहे। यहां पर अखंड संकीर्तन रामचरितमानस पाठ का भी संगीतमय आयोजन हुआ। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सत्संग भवन में आयोजित समारोह में सात कार सेवकों को सम्मानित किया गया, इन कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, आनंद पटेल, कमलाकांत मिश्रा, हेमराज सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष तिवारी, श्याम गुप्ता, जगदीश गुप्ता, नवल किशोर तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सुरेश तिवारी, राजू सिंह, राजा बक्टा, सभासद शंकर यादव, बृजेंद्र शुक्ला, निरंजन मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्र, बद्री गौतम, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा आदि हजारों लोग मौजूद रहे।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe