Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

बोकारो:सम्मान और सेवा संगठन का कर्तव्य- अजय कुमार सिंह

 सम्बाददाता:विश्वकर्मा भारती



आर सी एम यू के क्षेत्रीय कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित।*



*बोकारो*-राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा वाशरी के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद कयूम और संगठन के सदस्य प्रदीप सिंह के सीसीएल से अवकाश प्राप्त होने पर संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर शॉल ओढ़ कर और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया वहीं दूसरे संगठन छोड़कर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन पर आस्था व्यक्त करते हुए युनियन में शामिल हुए सदस्य सुरेश ठाकुर का माला पहनकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने किया और संचालन दयाल यादव ने किया।


अपने वक्तव्य में शाखा के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त हुए मोहम्मद कयूम ने कहा यह संगठन श्रमिकों के सुख और दुख का सदैव ख्याल रखकर कार्य करता है जिसके परिणाम से मजदूरों का सबसे विश्वसनीय संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन है। हम सभी मजदूरों का हमेशा विश्वास प्राप्त कर सके इसके लिए हम सबों का प्रयास कथनी और करनी एक है। क्षेत्रीय समिति द्वारा मिले सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मेरी सेवा संगठन के प्रति हमेशा वफादारी के साथ रही है। यथासंभव मजदूरों के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। प्रदीप सिंह ने कहा संगठन का सच्चा सिपाही होने के नाते संगठन द्वारा मिला सम्मान मेरे आत्म बल को मजबूत करता है। मेरी कामना संगठन की मजबूती के लिए हमेशा रहेगी। सुरेश ठाकुर ने कहा संगठन के पदाधिकारी के कार्य शैली से प्रभावित होकर बेरमो के लोकप्रिय विधायक अनूप सिंह के सेवा भाव को लेकर मैं संगठन का सदस्य बना यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संचालन कर रहे दयाल यादव ने कहा मजदूर हीतो की रक्षा संगठन की पहली प्राथमिकता है। यह संगठन श्रमिकों के कल्याण के साथ-साथ वंचित और पीड़ितों की सेवा में भी तत्पर रहता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा पूरे क्षेत्र में निरंतर मजदूरों का विश्वास संगठन के प्रति बढ़ता जा रहा है। इसका श्रेय यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो के विधायक अनूप सिंह के कुशल मार्गदर्शन का परिचायक है। मजदूरों के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु संगठन हमेशा तत्परता के साथ खड़ा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहायक सचिव दयाल यादव कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव चंद्रशेखर प्रसाद कलीम अंसारी महम्मूद अंसारी प्रमोद यादव पिंटू राय मोहम्मद याकूब जयदेव यादव उदय नाग संतोष सिंन्हा संतोष रामगोड महिला नेत्री आशा देवी श्रीमती देवी सनयोति देवी सुनीता देवी सहित अन्य शामिल थे। इस अवसर पर संगठन के द्वारा सेवा भाव को लेकर क्षेत्र के असहाय के बीच ठंड से राहत हेतु कंबल वितरण कर सहयोग प्रदान किया गया।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe