Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हापुड/ कपूरपुर :कपूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दस हजार का इनामी दबोचा

सम्बाददाता:मुदिस्सीर अली

थाना कपूरपुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुए एक दस हजार रूपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। आरोपी पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार को करीब दस बजे रात्रि में पुलिस कपूरपुर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस को देखकर गोलियां चलाते हुए फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने जबावी कार्रवाई में गोलियां चलाई

तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश रिजवान पुत्र इलियास निवासी सोलापुर कोटला है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं तथा थाना हाफिजपुर क्षेत्र में चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था।
Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe