Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

बोकारो:बेरमो विधायक के नेतृत्व में राहुल गाँधी का मानव श्रृंखला बनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा - अजय

सम्बाददाता: विश्वकर्मा भारती



बेरमो विधायक के नेतृत्व में राहुल गाँधी का मानव श्रृंखला बनाकर 

ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा - अजय

बेरमो, गोमिया और पेटरवार प्रखंड पदाधिकारी हुए शामिल 

बोकारो -कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी के झारखण्ड आगमन की तैयारी एवं स्वागत को लेकर विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।

बैठक में मुख्य रूप से बेरमो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, पेटवार ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महिला बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पम्मी सिंह, सुषमा कुमारी, सबिता सिन्हा मौजूद थे।

यहां नेताओं ने कहा कि देश व कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के 04 फरवरी को झारखंड आगमन पर विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा में जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत का कार्यक्रम संपन्न होगा। कहा कि पेटरवार से लेकर जैनामोड़ टोल प्लाजा तक लाखों की संख्या में लोग एवं कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर झारखण्ड में अपने नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेंगे। कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म पर विश्वास रखते हुए देश और जनता का हित कर सकती है। इस देश को धर्म और जात-पात का नारा लगाकर बांटने और विखंडित करने वाले लोगों को इस बार देश की जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। बैठक के दौरान बेरमो एवं गोमिया विधानसभा से न्याय यात्रा में भारी से भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर वेद व्यास चौबे,मो इस्लाम,रंजीत कुमार सिंह, मंसूर खान, सुरेश महतो, देवाशीष आस, कपिल यादव, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, राजू वर्मा, विजय पटेल, विजय यादव, खिरोधर यादव, संतोष कुमार गौड़, दयाल यादव, मो नसीम, श्रीमती देवी, आशा देवी, संज्योति देवी, कपिल यादव, जगदीश गोस्वामी, ननका, हासिम अंसारी, प्रमोद यादव, मो साबीज, मो मौसिम अंसारी, वीरकुंवर सिंह, मो कलीम, श्याम सुन्दर, द्वारिका, रवि कुमार, विजय चौहान आदि लोग मौजूद थे।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe