Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ:तीसरी बार फिर मोदी सरकार, जीतेंगे सभी 80 सीटेंः ब्रजेश पाठक





संगठनात्मक बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गांव चलो अभियान, बूथ समिति-पन्ना प्रमुख बैठक में किया प्रतिभाग

लखनऊ। 11 फरवरी

देश में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनेगी। यूपी की सभी 80 सीटें हम जीतेंगे। वर्ष 2014 से देश में लगातार विकास की बयार बह रही है। भाजपा शासन में आमजन खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहा है। यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे बाराबंकी में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

सफदरगंज के गांव बघौरा में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भारत माता की पताका पूरे विश्व में शान से लहरा रही है। साल 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, किसी से छिपी नहीं है। आज देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण योजनाओं से आमजन लाभांवित हुए हैं। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियों से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट को भी देखते हुए कार्यकर्ताओं से जरूरी जानकारियां लीं। 


*योजनाओं की दी जानकारी, पत्रक वितरित किए*

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रभावी मतदाता बैठक में वोटरों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य किया है। गांव चलो अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रकों का भी वितरण किया।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe