Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर:सरस्वती शिशु मंदिर मेंमातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।

सम्बाददाता: एम.एस वर्मा (6397329270)

                  मनोज कुमार (7409103606)


जसवंतनगर/इटावा। दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने के क्रम में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।


       कार्यक्रम का शुभारंभ अमित यादव ने सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। सर्वप्रथम बच्चों को ओम मुद्रा में बैठाकर ओमकार का गुणगान किया गया। इस दौरान बच्चों ने पूजा की थाली सजा कर माता-पिता को तिलक लगाकर पुष्पमाला अर्पित की और उनका मुंह मीठा करते हुए पूजन किया। माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगा कर आशीर्वाद दिया।


         इस मौके पर विद्यालय में पहुंचे अभिभावक व गणमान्य का अभिवादन प्रधानाचार्य अमित यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चों में नैतिक संस्कार कम हो गए हैं बच्चों को अपने माता पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने माता-पिता से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल फोन कम दें। 

        उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे कभी भी अपने माता-पिता का कर्ज नहीं उतार सकते। हमें अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और कभी भी उनका दिल नहीं दुखाना चाहिए। हमें भी भगवान श्रीराम की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। 

      कार्यक्रम में अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe