Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्वयं सहायक समूह की महिलाओं को किया सम्मानित।

संवाददाता: एम.एस वर्मा (6397329270)

                मनोज कुमार 7409103606


इटावा में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। वह जसवंतनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को अबला से सबला बनाने का कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति के योगदान के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू कर आधी आबादी के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास जारी है।


कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी यहां ब्लॉक मुख्यालय पर शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत देश में नारी को पूज्य माना गया है और हमारी यह परंपरा भी रही है। उन्होंने महिलाओं क स्वयं सहायता समूहों से अधिकाधिक जुड़ने व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि समूहों के जरिए महिलाओं को लखपति दीदी भी बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की और कहा कि मोदी को दुनिया का लोकप्रिय नेता माना गया है तथा इन दोनों नेताओं के कारण ही स्वच्छ व भय मुक्त वातावरण मिला है जो राष्ट्र विकास के लिए आवश्यक था।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा नगर में गठित व संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की शिवानी कुमारी के अलावा स्मृति समूह की सुमन, राधा कृष्ण समूह की अर्चना, ठाकुर जी समूह की आशा देवी, कृष्ण जी समूह की श्वेता, किशोरी जी समूह की शोभा देवी, शंभू स्वयं सहायता समूह की सुधा देवी, जय महाकाल समूह की सोनी तिवारी व सुतीक्षा स्वयं सहायता समूह की कुसुम कुमारी तथा सिटी कोऑर्डिनेटर सुनीता को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रमाण पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य, रजत चौधरी, मुकेश यादव, अजय बिंदु यादव, विवेक शाक्य, जॉनी राघव, प्रेम बाबू राजपूत, विकास भदौरिया, राजकमल यादव आदि कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe