सम्बाददाता:सुशांत कुमार सरोज
पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां पुलिस ने 7 करोड रुपए के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से चरस को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।बेतिया के सिकटा के रहने वाले रितेश पटेल के रूप में गिरफ्तार तस्कर की पहचान की गई है। धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह सफलता पाई है। तलाशी के दौरान तस्कर के बैग से और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस जब्त किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर पूरे सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए कार्रवाई कर रही है। कई लोगों की पहचान की गई है जो नेपाल से तस्करी कर माल को उत्तर प्रदेश के रास्ते महानगरों तक पहुंचाते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिहार के बिहार के बगहा में पुलिस ने टॉप टेन अपराधियो की सूची में शामिल एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी रांची राम उर्फ राजेश राम को गिरफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था साथ ही धनहा पुलिस धन पुलिस ने नेपाल से चरण को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार तस्कर के बैग और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस को जप्त किया।