Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर/ बलरई:जसवंतनगर: थाना बलरई क्षेत्र में गुरुवार की रात आसमान से गिरे गुब्बारे की उपनिदेशक कृषि ने थाना बलरई पहुंचकर जांच की।

संवाददाता: एम.एस वर्मा (6397329270)

                मनोज कुमार (7409103606)


जसवंतनगर: थाना बलरई क्षेत्र में गुरुवार की रात आसमान से गिरे गुब्बारे की उपनिदेशक कृषि ने थाना बलरई पहुंचकर जांच की, तो यह गुब्बारा मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उड़ाया गया तथा उसका निर्धारित समय समाप्त होने के बाद वह गिर गया था।


      उपनिदेशक कृषि रामनारायण सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह गुब्बारा ग्वालियर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मौसम की जानकारी करने हेतु छोड़ा गया था इस तरह के गुब्बारे की अवधि 24 से 48 घंटे होती है तथा वह अपने निर्धारित अवधि पूरा करने के बाद नष्ट होकर गिर जाता है इसमें किसी प्रकार की दुर्घटना या अन्य किसी आशंका वाली बात नहीं है।


उन्होंने बताया कि इस तरह के गुब्बारे मौसम विज्ञान केदो से क्षेत्रीय मौसम की जानकारी करने के लिए प्राय छोड़े जाते रहते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में यह गुब्बारा पहली बार गिरा है इसलिए कौतूहल का विषय बन गया। 

     उधर लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि यह डिवाइस ग्वालियर मौसम विज्ञान केंद्र से छोड़ा गया था यह डिवाइस किसी के प्रयोग की नहीं है। थाना बलराई के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आसमान से गिरा गुब्बारा तथा डिवाइस इटावा कलेक्ट्रेट से आई आपदा प्रबंधन प्रभारी राणा बेगम के सुपुर्द कर दिया गया है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe