संवाददाता: एम.एस वर्मा (6397329270)
मनोज कुमार (7409103606)
भाजपा बदल रही सँविधान : इंडिया गठबंधन
इटावा
बुधवार आज समाजवादी पार्टी इटावा और इंडिया गठबंधन की सयुंक्त प्रेस वार्ता इटावा के अमर आशियाना होटल में सम्पन्न हुई इंडिया गठबंधन ने एक साथ एक मंच पर आकर अपनी तागत दिखाते हुए एकजुटता का परिचय दिया
सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूती से एक जुट होकर लोक सभा चुनाव की तैयारी बहुत पहिले से कर रहा है।भाजपा द्वारा सताए पिछड़े दलित अल्पसंख्यक,सब एक जुट होकर सपा को वोट करेंगे अगर ईवीम हटा दी जाए और बैलेट से चुनाव कराया जाए पता लग जायेगा भाजपा को 80 में से आठ सीट भी यूपी में मुश्किल पड़ जाएगी। सपा प्रत्याशी जितेन्द्र दोहरे ने समस्त इंडिया गठबंधन के घटक दलों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार चुनाव जनता लड़ने जा रही हैं। भाजपा द्वारा सँविधान खत्म करना चाहती है। इसीलिए पीडीए मिलकर के भाजपा को हटाकर इंडिया गठबंधन इस बार सरकार में आएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है आपस मे लड़ाने का काम कर सँविधान को बदल रही है। हम सभी मिलकर के सँविधान व देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। हमारी सरकार आने पर भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।
इस दौरान सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे , सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सपा जिला महासचिव वीरू भदोरिया, इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के जिला अध्यक्ष कांग्रेस मलखान सिंह यादव,आम आदमी पार्टी संजीव शाक्य,टी एम सी,बी एन पखांरिया, तथा के पी शाक्य,मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, राशिद खान, पल्लव दुबे, इक़रार अहमद, वाचस्पति दिवेदी, के के यादव,उदयभान सिंह यादव, ब्रजेन्द्र यादव, अनवार हुसैन,नफीसूल हसन अंसारी, राजपाल यादव,राकेश यादव, आलोक दीक्षित,नरेंद्र पाल,राजकिशोर भोजवाल, संजय दोहरे, लंकू यादव आदि समाजवादी पार्टी एव समस्त इंडिया गठवधन के सभी लोग संयुक्त रूप से शामिल हुए