Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया।



प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। 

इसमें निखिल कुमार सिंह ने महासचिव, विजयानंद द्विवेदी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष प्रताप सिंह ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार यादव ने संयुक्त सचिव, अंकुर ने सहायक सचिव, प्रकर्ष मालवीय ने कोषाध्यक्ष एवं जुनैद अहमद ने खेल सचिव पद की शपथ ली। इसके अलावा आदिल शमीम, अभिलाषा कटियार, नवनीत सिंह, अखलेश कुमार, ख़ुशबू केवलानी कंदरु, उर्मिला सिंह, कुणाल राज, राज कुमार मिश्रा, चंद्र भूषण भारतीय, शिवम् गुप्ता, धनीराम वर्मा, सुशील डिमरी ने बतौर कार्यकारिणी सदस्य पदभार संभाला।

इस मौके पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं माननीय न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। 

महानिबंधक राजीव भारती, चुनाव अधिकारी मृदुल मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नीलकांत मणि त्रिपाठी, दिवाकर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या हाईकोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe