Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

बोकारो:के०बी०कॉलेज में व्यक्तित्व विकास व सामाजिक मूल्य विषय पर सेमिनार

संवाददाता: विश्वकर्मा भारती 


के०बी०कॉलेज में व्यक्तित्व विकास व सामाजिक मूल्य विषय पर सेमिनार

बोकारो - बेरमो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह स्थित के ०बी०कॉलेज के जंतु शास्त्र के सभागार में बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार मनोविज्ञान एवम समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास एवम सामाजिक मूल्य विषय पर किया गया जो प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में किया गया।सेमिनार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 


 प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा व्यक्तित्व विकास पूरे जीवनकाल तक होने वाली सतत प्रक्रिया है। हमारा व्यक्तित्व हमारे संपूर्ण व्यवहार, प्रतिमान व उसकी विशेषताओं के योग को दर्शाते हैं। 

 विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग डा प्रभाकर कुमार ने बतलाता व्यक्तित्व के चार आयाम बुधिलब्धि ( आई क्यू ), संवेगात्मक बुधिलब्धि (ई क्यू ), सामाजिक बुद्धिलब्धी ( एस क्यू ) एवम आध्यात्मिक बुद्धिलब्धी (एस क्यू ) होते हैं। शुद्ध समाजीकरण की प्रक्रिया व्यक्तित्व निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग डा साजन भारती ने कहा सामाजिक मूल्य प्रत्येक निर्णय लेने की प्रकिया का मार्गदर्शन करते हैं। मूल्य के कारण ही व्यक्तित्व का सही निर्माण होता है। 

प्रो गोपाल प्रजापति, वरिष्ठ प्राध्यापक ने कहा व्यक्तित्व उन सभी गुणों का एकीकृत स्वरूप है जो किसी व्यक्ति की समाज के परिवेश मे भूमिकाओं एवम स्थिति को अभिव्यक्त करता है। 

आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा व्यक्तित्व विकास और मूल्य एक दूसरे के पूरक तत्व हैं। व्यक्तित्व हमारे विचारों व व्यवहार से मिलकर बनती है। 

डा नीला पूर्णीमा तिर्की ने कहा व्यक्तित्व हमारे अपनी अर्जित पूंजी होती है, व्यक्तित्व को मजबूत बनाने हेतु सतत प्रयास करना है, हमें हमेशा सीखते रहने की ज़रूरत है। 

डा आर पी पी सिंह ने कहा व्यक्तित्व विकास एवम सामाजिक मूल्य एक दूसरे के पूरक तत्व हैं। 

 मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार एवम धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण कुमार रॉय महतो ने की। 

 विभिन्न प्रतियोगिता के विधार्थियों को मेडल प्रमाण पत्र प्राचार्य के हाथों देकर सम्मानित किया गया। 

सेमिनार मे सी सी एल के सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार, डा मधुरा केरकेट्टा, डा वासुदेव प्रजापति, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधू, मो साजिद, नंदलाल राम, शिव चंद्र झा, बालेश्वर यादव, करिश्मा , कालेज परिवार के सभी सदस्यों, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe