Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

छतरपुर/ म.प्र:लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस एरिया डोमिनेशन!

संवाददाता:जेएन द्विवेदी


आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 शांति एवं सुरक्षा पूर्ण संपन्न हेतु पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एरिया डोमिनेशन हेतु आयोजित मीटिंग!!*

*सशस्त्र सीमा बल को सम्मानित कर पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा जिले में सुरक्षित परिवेश हेतु दिए गए दिशा निर्देश*

छतरपुर जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्ण, निर्विघ्न संपन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में पुलिस के साथ भागीदारी करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों से ड्यूटी पर आए केंद्रीय सशस्त्र बल को आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं हेतु भी निर्देशित किया गया है।


छतरपुर जिले के समस्त थाना प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर एवं ग्राम वासियों को आगामी निर्वाचन में सुरक्षित परिवेश के एहसास हेतु प्रभावी रोड पेट्रोलिंग, गश्त एवं केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निरंतर भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


आज दिनांक 10 मार्च 2024 को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन छतरपुर में एरिया डोमिनेशन हेतु गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा सशस्त्र सीमा बल के जवानों से संवाद कर छतरपुर जिले की भौगोलिक स्थिति, नाकाबंदी, रोड मैप, जन सांख्यिकी, भाषा, अंतरराज्जीय सीमावर्ती क्षेत्र, थानों, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल क्षेत्र एवं जिले की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी निर्वाचन शांति एवं सफलतापूर्ण संपन्न, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, एवं जनमानस को सुरक्षित परिवेश का एहसास हेतु एरिया डोमिनेशन संबंधी मार्गदर्शन दिए गए।

पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, निर्वाचन सेल प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार जैन, कंपनी कमांडर सशस्त्र सीमा बल प्रवीण कुमार सिंह, सूबेदार रक्षित केंद्र छतरपुर प्रभा सिलावट एवं सशस्त्र सीमा बल के 80 जवान उपस्थित रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe