Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर:स्थानीय निवासी हाथरस थाने में तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,।

संवाददाता: एम.एस वर्मा(6397329270)

                 मनोज कुमार (7409103606)


जसवंतनगर: हाथरस थाने में तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव पैतृक गांव मरदान पहुंचा तो मातम छा गया। गांव के अलावा आसपास के ग्रामीण भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए अपने खेतों पर पहुंचने पर गारद ने अपने साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। क्षेत्राधिकारी विवेक जावला सहित थाना प्रभारी कपिल दुबे ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि देकर परिवार को ढांढस बंधाया। ग्राम पंचायत चांदनपुर के गांव मरदान निवासी करीब 37 वर्षीय दुर्वेश यादव पुत्र श्याम बाबू यादव की हाथरस के थाने में सिपाही के पद पर तैनाती थी। गत गुरुवार को दुर्वेश ड्यूटी करने बाइक से हाथरस रहा था। इसी बीच सिरसागंज व शिकोहाबाद मार्ग पर उसकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे गंभीरावस्था में घायल को आगरा रेनबो में ले जाया गया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान शनिवार सुबह

 मौत हो गई। सूचना पाकर अन्य परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। शनिवार को जसवंतनगर पुलिस की मौजूदगी शव सुरक्षा गारद के साथ गांव पहुंचा। मृतक सिपाही की अंतिम यात्रा में ग्राम व क्षेत्रवासी लोग उमड़ पड़े। मृतक सिपाही के इकलौते 18 वर्षीया पुत्र शिव कांत ने शव का अंतिम संस्कार निजी खेत पर स्थित स्थान पर किया। दुर्वेश यादव की मौत से मृतक की पत्नी रेखा उर्फ रूबी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व 16 वर्षीया रुचि व 13 वर्षीया खुशी तीन भाई-बहन है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe