Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा : मधुमक्खियां ने किया हमला,1की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा(6397329270)

                 मनोज कुमार (7409103606)



इटावा में मधु मक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। नया गाँव से पिलुआ मंदिर झंडा चढ़ाने जाते समय यह घटना घटित हुई। श्रद्धालु बीमार महिला के सही होने की मन्नत पूरी होने पर ट्रैक्टर में बैठकर मंदिर झंडा चढ़ाने जा रहे थे। हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सिंघावली के पास घटना घटित हुई।

संगावली गांव और पुठन सकरौली के बीच पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते पर किसी ने हमला कर दिया।

इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके के संगावली और पूठन सकरोली गांव के बीच में झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियो ने हमला कर दिया है। जिसकी चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में गंभीरता से जुटी हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि ममता नाम की शादीशुदा महिला की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी।


तबीयत ठीक ना होने की दशा में परीजनों ने इस बात की मन्नत मांगी अगर उनकी तबियत ठीक हो जायेगी तो वे हनुमान मंदिर पर झंडा चढ़ाएंगे। 

मन्नत पूरी होने के बाद गांव वाले ट्रैक्टर के जरिए झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते पर किया था किसी ने हमला 

14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद अफरा तफरी मच गई तुरंत थी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। नगला नया थाना जसवंतनगर के राधेश्याम के घर से झंडा चढ़ाने के लिए दोपहर पैदल और ट्रैक्टर से सभी लोग पिलुआ महावीर मंदिर पर झंडा चढ़ाने जा रहे थे। तभी संगावली गांव और पुठन सकरौली के बीच पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते पर किसी ने हमला कर दिया।


मधु मक्खियों के हमले में महिलाएं बच्चे औरतें बुजुर्ग सभी चपेट मेंआये 

इस बात से मधुमक्खियां उड़ने लगी झंडे में शामिल लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिससे लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक 70 वर्षीय तुलसीराम निवासी नगला नया थाना जसवंतनगर की मौत हो गई। जिला अस्पताल डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और 14 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मधु मक्खियों के हमले में महिलाएं बच्चे और युवा भी शिकार हुए है जिनका जिला अस्पताल में जारी है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe