Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

छतरपुर/ मध्य प्रदेश:थाना सिविल लाईन पुलिस ने शांति नगर सराफा व्यापारी से लूट के अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 150 ग्राम सोना कीमती करीब दस लाख का मसरूका किया बरामद!

 जेएन द्विवेदी





*👉थाना सिविल लाईन पुलिस ने शांति नगर सराफा व्यापारी से लूट के अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 150 ग्राम सोना कीमती करीब दस लाख का मसरूका किया बरामद!!* 

*👉सरगना सहित दो अंतर्राज्यीय तीन लुटेरों को पूर्व में गिरफ्तार कर 16 लाख रूपये कीमती लूटे जेवरात किए थे बरामद!!*

*👉कई राज्यों की पुलिस को थी आरोपियों की तलाश, गिरफ्तार आरोपियों ने कई राज्यों मे लूट की वारदातों को दिया अंजाम!!*

दिनांक 18.12.23 को बिजावर नाका के पास व्यापारी के साथ मारपीट कर स्कूटी मे रखे जेवरात कीमती करीबन 25 लाख रूपये के लूट कर फरार हो गये। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले के खुलासे हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित आरोपियों के भागने के मार्गो के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये तथा मामले के खुलासे हेतु कई जिले एवं राज्यों के अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा लूट जैसे गंभीर मामले के खुलासे हेतु विशेष टीम द्वारा तकनीकी मदद से प्राप्त जानकारियों को बारीकी से एकत्र किया गया। उन संभावित क्षेत्र एवं संदिग्धों की जानकारी जिला झांसी,ललितपुर,टीकमगढ़ सागर इंदौर,दतिया आदि स्थानों पर दबिश दी गई। 

पूर्व में तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर लगभग 16 लाख रुपए कीमती आभूषण मशरूका जप्त किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा निरंतर संबंधित अन्य आरोपियों की भी तलाश पतारशि की जा रही थी।* शेष दो आरोपी दोनों आरोपी विनोद पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम राम कंधार जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश एवं उमेश वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उतगांव जिला दतिया से गिरफ्तार कर अभी रक्षा में लिया गया। 

लूट की घटनाओं में लूटा गया शेष माल डेढ़ सौ ग्राम सोना कीमती 10 लाख रुपए दोनों अभियुक्तों से जप्त किया गया।

उक्त लूट के प्रकरण में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर करीबन 26 लाख का लूटा हुआ मसरूका बरामद किया जा चुका है विवेचना कार्यवाही जारी है।

कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- निरी0 बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनि. धर्मेन्द्र रोहित , प्रआर. प्रहलाद कुमार, प्रआर. सत्येन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. बृजेन्द्र गुप्ता, आरक्षक धर्मेंद्र सिरवैया, आर. नरेश सिंह, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, आर. पवन कुमार, आर.अरविन्द्र एवं सायवर सेल टीम उनि संदीप खरे, प्र.आर. किशोर, प्र.आर. संदीप तोमर, प्र.आर. विजय आर. विजय सिह, आर. धर्मराज पटेल, आर. राहुल भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही!!


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe