Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

बदायूँ:योगी आदित्यनाथ का कहना यह लोकसभा चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना जरूरी

संवाददाता:मुशाहिद रजा


प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में दुर्विजय शाक्य के लिए मुख्यमंत्री ने मांगा समर्थन

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23,लोकसभा क्षेत्र बदायूँ का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित किया गया जिसको उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। सम्मेलन में बदायूं सदर, बिल्सी, बिसौली, सहसवान और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 


मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सब यहां पर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के बदायूं में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से आए हैं। उन्होंने बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य व आँवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में मतदान की अपील की।


उन्होंने कहा पहले तीन वर्ष में मोदी जी भारत को दुनिया की तीसरी महाशिक्त के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। विकसित भारत की यही आधारशिला होगा। उत्तर प्रदेश विकसित होगा तो बदायूं भी विकसित होगा। दो महीने पहले दातागंज में हम लोगों ने संयंत्र को स्थापित किया। तब भी मैंने कहा था कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित बदायूं आवश्यक है।   


मुख्यंत्री ने कहा दस साल में भारत का सम्मान बढ़ा, सीमाएं सुरक्षित हुईं, नक्सलवाद व आतंकवाद समाप्त हुआ है। गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ है। हर गरीब को आवास योजना, बिजली के फ्री कनेक्शन, राशन मिल रहा है। हर उस जरूरत को पूरा किया जा रहा है। इंफाट्रक्चर पर काम हुआ है। कंपोस्ट बायोगैस का प्लांट का उद्घाटन किया है। गंगा एक्सप्रेस वे भी उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है। लाखों रोजगार व नौकरी लेकर आएगी गंगा एक्सप्रेस वे। आपकी कनेक्टीविटी को बेहतर करेगी गंगा एक्सप्रेस वे। बदायूं से आप दिल्ली तीन घंटे में पहुंचेंगे। प्रयागराज जाना होगा तीन घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। समय की बचत भी होगी। औद्योगिक कलस्टर भी विकसित होगा। युवाओं को यहीं नौकरी मिलेगी। क्या ये सपा, कांग्रेस और बसपा के लोग कर पाते, नहीं कर पाते। इसीलिए हम आए हैं कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल मिले। क्योंकि मोदी जी ने वो काम किए जो असंभव लगते थे। वो मोदी जी ने संभव करके दिखा दिया। अयोध्या मे मंदिर बनवाया, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगवाया। देश और दुनिया अयोध्या आने के लिए तरस रहा है। यह परिवर्तन है और इस परिवर्तन को मोदी जी लाए हैं।    

उन्होंने कहा मोदी जी देश को आवश्यक हैं, क्योंकि ये चुनाव जिन मुद्दों पर लड़ा जाना है वो स्पष्ट हैं। ये चुनाव फैमिली फर्स्ट या नेशन फर्स्ट के बीच का है। ये चुनाव माफियाराज बनाम कानून व्यवस्था के बीच का है। आज उत्तर प्रदेश में जनता है चुस्त माफिया है पस्त। इसीलिए चुनाव यह तय कतरेगा कि माफिया का राज होगा या कानून का राज होगा। चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारी होंगे दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी होगी। तुषिटकरण बनाम आम जनता की संतुष्टि का है। यह चुनाव स्वार्थ के परिवार व मोदी के परिवार का बीच होगा। क्योंकि मोदी जी का परिवार 140 करोड़ का मोदी जी का परिवार है।    

उन्होंने कहा मोदी की गारंटी भी गिनाईं 

माननीय मुख्यमंत्री जी ने मोदी की गारंटी गिनाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी आपने देखी होगी। किसान को सम्मान मिलना मोदी की गारंटी है। चार करोड़ गरीबों को छत मिलना मोदी की गारंटी है। राशन मिलना मोदी की गारंटी है। 10 करोड़ महिलाओं को उज्जला का सिलेंडर मिलना मोदी की गारंटी है


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe