Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: सपा महासचिव शिवपाल यादव ने जसवंतनगर पहुंचकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 संवाददाता:एमएस वर्मा(6397329270)

                 मनोज कुमार(7409103606)



जसवंतनगर: सपा महासचिव शिवपाल यादव ने जसवंतनगर पहुंचकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शिवपाल यादव ने कहा कि अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार ये है। इस सरकार में किये हुए कोई वादे पूरे नहीं किये। कोई विकास कार्य नहीं कराए। अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा काम हुए थे। वहीं शिवपाल ने सपाईयों को संबोधित करते हुए उनके अंदर जोश भर दिया है। ये भी बता दें कि 2024 के चुनाव को लेकर यहा ग्राम कैस्त पर हाइवे किनारे लोकसभा चुनाव को लेकर सपा कार्यालय का शुभारंभ करने व कार्यकर्ताओं में जोश भरने श्री यादव पहुंचे हैं। मैनपुरी लोकसभा चुनाव में सांसद डिंपल यादव यहां चुनाव मैदान में हैं। उनकी भारी जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरकर उन्होंने जीतोड़ मेहनत करने की सभी को सलाह दी। इस दौरान उनके साथ मैनपुरी लोकसभा चुनाव प्रभारी मनोज कुमार राय व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बबलू शाक्य भी मौजूद रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe