Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

आगरा:तुष्टीकरण बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच है मुकाबला : योगी आदित्यनाथ


मुख्यमंत्री ने आगरा के सूरसदन में प्रबुद्धजनों को किया संबोधित*

*- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए सीएम ने किया प्रचार*

*- बोले मुख्यमंत्री- दो ध्रुवों में विभाजित हो चुका है लोकसभा चुनाव*

*- इंडी गठबंधन के दलों को ढूंढने से भी नहीं मिल रहे प्रत्याशी : योगी आदित्याथ*

*- जो आवाज आगरा में सुनाई दे रही, वही आवाज पूरे देश में गूंज रही है : सीएम योगी*

*- किसी को कोई संदेह नहीं, बीजेपी की होगी सुनिश्चित जीत : योगी* 

*- आगरा में विजय सुनिश्चित, ऐतिहासिक जीत के लिए जुट जाएं प्रबुद्धजन : योगी आदित्यनाथ* 


*आगरा, 3 अप्रैल।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट हैं और किसी को भी भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव बहुत स्पष्ट है। ये पहले ही दो ध्रुवों में विभाजित हो चुका है। इस बार फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट, तुष्टीकरण बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच मुकाबला है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि विपक्षी इंडी गठबंधन की हालत खराब है, उन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सीएम योगी बुधवार को सूरसदन में प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी, वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में प्रचार किया। 


अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि 18वीं लोकसभा का चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम कहीं किसी को कोई संदेह नहीं है। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में जीत सुनिश्चित है, मगर इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे सभी प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि बनकर घर घर जाएं और जनता को एक एक वोट की ताकत समझाएं। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान, सुरक्षा और युवा, किसान, महिला, व्यापारी और समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में हुए हैं। उन कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए जनता तीसरा कार्यकाल पीएम मोदी को देने जा रही है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय क्या गांव, क्या शहर, क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूरब और क्या पश्चिम हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। जो आवाज आप सभी आगरा में सुन रहे हैं वही आवाज पूरे देश में गूंज रही है। दलों को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। यह स्थिति केवल आगरा की नहीं बल्कि पूरे यूपी और पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। हम न केवल बदलते हुए भारत को देख रहे हैं बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते देख रहे हैं। 


सीएम योगी ने बताया कि आज एक भारतीय दुनिया में कहीं भी जाकर सीना चौड़ा करके बताता है कि वह भारत से आया है तो लोग उससे पूछते हैं कि क्या आप मोदी के भारत से आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। कोई भी दुश्मन देश भारत की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि उसे पता है कि भारत की ओर से जो जोरदार प्रतिक्रिया होगी उसकी कीमत हमारी कई पीढ़ियों को चुकानी होगी। 


सीएम योगी ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाईवे, एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे, आईआईटी, एम्स, आईआईएम वाला ये नया भारत न केवल 140 करोड़ जनता की आवश्यकता, बल्कि दुनिया की आवश्यकता की पूर्ति करने वाला भारत बनकर उभर रहा है। भारत दुनिया को नेतृत्व देगा, इस भाव से कार्य हो रहे हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि गरीब को रसोई गैस कनेक्शन, गरीबों के घर में शौचालय, हर घर में नल से पानी मिल सकेगा। आज हम सभी की जेब में स्मार्टफोन आ चुका है। यही नये भारत की तस्वीर है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाया है उसका आधार ही मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि आगरा में मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी। मगर, देश में कहीं भी शुरू हुई मेट्रो सेवाओं में से आगरा ही वह जगह है जहां सबसे जल्दी ये परियोजना साकार हुई है। यहां एयरपोर्ट की राह में आई रुकावटों को दूर कर लिया गया है। जो कभी सपना हुआ करता था आज वो साकार हो रहा है। सीएम ने कहा कि नया भारत संकल्प ही नहीं करता, बल्कि अपने हर संकल्प को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य भी करता है। 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को प्रबुद्धजनों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रो एसपी सिंह बघेल अपने संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा समय देने वाले सांसद हैं। सीएम योगी ने कहा कि वो दोनों लोग एक साथ ही सांसद बने थे। बघेल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सर्वाधिक समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान आपको मोदी जी का प्रतिनिधि बनके एसपी सिंह बघेल के रूप में घर घर जाना होगा। हर बूथ पर जितना वोट पिछली बार मिला था, उसमें 370 वोट हमें और जोड़ना होगा। अगर हम ऐसा कर पाए तो हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों के साथ देश की संसद में जाएंगे।

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुविख्यात चिकित्सक डॉ आर एस पारेख, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनु महाजन, केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के कैबिनेट मेंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायकगण डॉ जेएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, संजीव दिवाकर, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, यादवेन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe