Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में यहां लक्ष्मी मैरिज होम में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

 संवाददाता :एमएस वर्मा(6397329270)

                  मनोज कुमार(7409103606)


जसवंतनगर: मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में यहां लक्ष्मी मैरिज होम में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। जिसका फीता काटकर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।


उसके बाद आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा क‍ि अखिलेश यादव को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। अखिलेश यादव को यह स्वीकार करना चाहिए कि सत्ता विरासत के आधार पर नहीं मिलती है बल्कि काम से मिलती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं। अखिलेश मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने विरासत के नाम पर गुंडई की सियासत की। ये सपा की गुंडई समाप्त करने का चुनाव है। अखिलेश यादव समाज के हितैषी नहीं दुश्मन है। इनको अपने परिवार के लोग ही सांसद बनाने काम मिलता है। इन्होंने इस चुनाव में अपने परिवार के अलावा कही भी यादव प्रत्याशी नहीं बनाया। ये यादवो का आगे बढ़ाना नहीं चाहते।

मोदी जी ने यादवो को आगे बढ़ाने का काम किया है। अब मैनपुरी में मध्‍य प्रदेश से मोहन यादव के आने से अखिलेश की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा, ''किसी ने सोचा था क्या कि मध्‍य प्रदेश में मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा में हर मेहनत करने वाला पद पा सकता है। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा अखिलेश यादव दोबारा सत्ता नहीं पा सकते है, इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर बीजेपी परचम लहराकर चार सौ का लक्ष्य तक पहुंचेगी। बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह कहा जसवंतनगर विधानसभा के मतदाताओं मैं ‘मोदी की गारंटी’ लेकर आप के बीच आये हैं।

पूर्व में अखिलेश की सरकार ने उल्टे काम किये थे। जनता के साथ विश्वासघात किया था। उनकी सरकार में थाने समाजवादी पार्टी के गुंडे व अपराधी थाना चलाते थे। योगी सरकार बनने पर सब समाप्त हो गया। कुछ बकाया रह गए वे भी लोकसभा चुनाव के बाद सब दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि अब यहां की जनता को सांसद के रूप में एक केबिनेट मंत्री मिलने का काम किया जा रहा है। आपके बीच मे रहकर अब अपराधी मुझे झेल नही पायेगा। ये सब मोदी व योगी सरकार में सम्भव है। वे दावा करते हैं कि ‘मोदी की गांरटी’ पर इस बार मैनपुरी में भी लोग भरोसा कर रहे हैं। आप लोग एक बार उन्हें भी सेवा का मौका दे। आप सभी 7 मई को अधिक अधिक वोट डाले और भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा नेता व पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, प्रेम दास कठेरिया, अनिल चौधरी, विवेक शाक्य, प्रशांत चौबे, जॉनी राघव, राजकमल यादव, डा.राजबहादुर यादव, मुकेश यादव, प्रेम बाबू राजपूत, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लज्जाराम प्रजापति, अनुरूद्ध मोनू दुबे समेत सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe