संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर 7409103606
" 3220 रूपये का स्कार्पियो मे तेल डलाकर भागे अराजक तत्व"
जसवंतनगर।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विवेक शाक्य के मलाजनी स्थित कामता फिलिंग स्टेशन पर स्कार्पियो से लूट के इरादे से आये अराजकतत्वो के विरूद्व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विवेक शाक्य के भाई विकास शाक्य पुत्र मनोज कुमार निवासी नगला भिखन, भतौरा ने सोमवार देर शाम थाने मे मामला दर्ज कराते हुये बताया कि 16 मई समय 4 बजे चार पहिया वाहन पर अराजक तत्व पेट्राल पंम्प पर लूट के इरादे से आये और कर्मचारी दीपक और अजय से तेल भरवाया जब कर्मचारियो ने 3220 रूपये मांगे तो अराजकतत्वो ने कर्मचारियो को गाडी से कुचलने तथा जान से मारने की धमकी देते हुये गाडी भगा ले गये।
पंम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि गाडी सूत मिल इटावा के रहने वाले शिवेन्द्र यादव उर्फ बाबा की है, जिस पर कोई नम्बर प्लेट नही थी, गाडी के पीछे वाले शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। गाडी मे शिवेन्द्र यादव के अलावा उसके अन्य साथी भी थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 504,406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।