Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी/सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में वोट की अपील की।

 संवाददाता:सुनील गुप्ता



फतेहपुर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा लालू ने खाया मवेशी का चारा,कांग्रेस रही घोटालों की सरकार,इंडिया गठबंधन नही में जुड़े सभी नेता परिवारवादी

यूपी के फतेहपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी/सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में वोट की अपील करने बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान में पहुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का केंद्रीय मंत्री/भाजपा प्रत्याशी सहित नेताओं ने 101 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी में आये हुए लोगों की भीड़ से लगता है कि इस बार मोदी सरकार 4 सौ के पार की बात सही होने वाली है।


उन्होंने 1857 में देश को आजाद करना वाले फतेहपुर के वीर बलिदानियों को नमन किया।और कहा कि 10 साल पहले एक साधारण व्यक्ति कहता था कि देश में कुछ नही वाला है।लेकिन आज 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व जो विकास किया है वह 70 सालों में नही हुआ।


उन्होंने कहा कि आज जापान,रशिया,यूरोप सहित 5 देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस देश मे 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दिया जा रहा हो उस देश की अर्थव्यवस्था आज भी बेहतर है।उन्होंने कहा कि देश में पहले दवा नही बनती रही और आज भारत में दवा बनाई जाती।पहले हम जब मोबाइल फोन यूज करते थे तो उसमें लिखा होता था कि मेड इन जापान या चाइना लेकिन अब लिखा होता है मेड इन इंडिया या है विकसित भारत देश जो मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनाने जा रहा है।

उन्होंने गठबंधन पर कहा कि यह इंडिया गठबंधन नही है इस गठबंधन में जुड़े लोग सब परिवादवादी है।चाहे सोनिया गांधी हो या लालू यादव,ममता बनर्जी,मुलायम सिंह यादव सहित जो भी गठबंधन के लोग है सब अपने अपने बच्चों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कमान संभाली है भ्रष्टाचार करने वाले नेता या तो जेल में या फिर बेल है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला किया।लालू यादव मवेशी का चारा खा लिया।अखिलेश यादव ने लेपटॉप में घोटाला किया।उन्होंने कहा कि इस अबकी बार मोदी सरकार 4 सौ के पार तभी होगा जब आप अपना वोट सही जगह देकर सही सरकार का चुनाव करोगे।

जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,कानपुर फतेहपुर एमएलसी अविनाश चौहान,यूपी सरकार में राज्यमंत्री राकेश साचन,जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित वर्तमान और पूर्व विधायक मौजूद रहे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe