Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर:दस माह ग्यारह दिन बाद भी दुल्हन को नहीं मिला पिया का घर,ससुराल में लगा मिला ताला।

संवाददाता: सुनील गुप्ता


यूपी के फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मितईखेड़ा गांव में दस माह 11 दिन बीत जाने के बाद भी दुल्हन को पिया का घर नहीं मिल पाया है। जब नैहर से पिया घर दुल्हन पहुंचती तो ताला लटकता मिलता। 

बकेवर थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव के रहने वाले अनिल उत्तम की बेटी कोमल उत्तम ने 28 जून 2023 को कानपुर नगर से कोर्ट मैरिज तथा आर्य समाज से मितईखेड़ा के रहने वाले सत्यनारायण पटेल के पुत्र रोहित पटेल से शादी की थी। रोहित पटेल का दिल्ली में फर्नीचर बनाने का कारोबार है। वहीं पर रोहित पटेल रहता हैं।


कानपुर से शादी के बाद दुल्हन कोमल को रोहित पटेल दिल्ली ले गया था। कोमल के मुताबिक 6 माह तक दिल्ली में ही दंपति खुशहाली से रहे । 6 माह बाद रोहित पत्नी को लेकर मितईखेड़ा गांव आया तो परिजनों ने विरोध कर घर में दोनों को नहीं घुसने दिया। रोहित कोमल को मायके में छोड़कर दिल्ली चला गया। इधर परिजनों ने रोहित पर शादी तोड़ देने का दबाव बनाया। रोहित ने फोन में बात करना बंद कर दिया। जब कोमल दिल्ली पहुंची रोहित के रिश्तेदारों ने दिल्ली से वापस लौटा दिया। कोमल ने 19 फरवरी 2024 को औंग थाने में शिकायत किया।

दोनों पक्षों में तीन माह बाद विदाई कराने का समझौता हुआ था। तीन माह बाद भी कोमल को विदा कराने ससुराल पक्ष नहीं पहुंचा। कोमल ने 22 अप्रैल को एडिशनल एसपी फतेहपुर तथा 29 अप्रैल को एसपी फतेहपुर से न्याय की गुहार लगाई। 29 अप्रैल को बकेवर थाना पुलिस को भी शिकायती पत्र सौंपा था। कोमल न्याय की गुहार लगाते थाना पुलिस से आला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटती रही। गुरुवार रात मितईखेड़ा गांव पिता और भाई के साथ पहुंची थी। ससुराल में ताला लटक रहा था। वूमेन पावर लाइन पर मितईखेड़ा से ही फोन से सूचना दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मायके वापस भेज दिया। हालांकि बकेवर पुलिस ने बताया कि शिकायती पत्र दिया लेकिन महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe