Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शिकारीपाड़ा/दुमका:169वें हुल दिवस के उपलक्ष पर शिकारीपाड़ा से संथाल काटा पोखर तक पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बैठक।

 संवाददता:अर्जून मुर्मू


169वें हुल दिवस के उपलक्ष पर शिकारीपाड़ा से संथाल काटा पोखर तक पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बैठक ।

हुल के गुमनाम शहीद और घटनास्थलों का चिन्हीकरण तथा राजकीय सम्मान दिलाने, ऐतिहासिक जनजागरण तथा श्रद्धांजली अर्पण करना लक्ष्य 

 शिकारीपाड़ा : 169 वें हुल दिवस के उपलक्ष पर शिकारीपाड़ा से संथाल काटा पोखर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होने को लेकर आज शिकारीपाड़ा में समाज सेवी हाबिल मुर्मू के नेतृत्व सह अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुआ। 


       बैठक पर एशिया महादेश के प्रथम विशाल आदिवासी जनक्राँति 1855 के संथाल विद्रोह के ऐतिहासिक आजादी, महत्वों, मूल्यों, विरासत व धरोहरों तथा अमर शहीद आदिवासियों के वीर-गाथाओं पर विस्तार से चर्चा हुआ। जिसमें ऐतिहासिक संथाल हुल के वीर शहीद आदिवासियों, गुमनाम शहीदों, गुमनाम घटनास्थलों और उनके न्यायिक जनसंघर्ष के सम्मान व यादगार पर आगामी दिनाँक 25 जून 2024 को सालतोला (जीवनपुर) सिदो मुर्मू-कान्हू मुर्मू चौक से संथाल काटा पोखर तक संभावित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया। 

      इस संदर्भ पर 25 जून 24 को सुबह आठ (8) बजे गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक पोशाक पंची-पड़हाँड पहनकर, सोगलेपाड़ा स्थित वीर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रवाना होने 

का फैसला लिया गया ।

    इस मौके पर भारी तदाद पर महिला-पुरूष, ग्राम प्रधान और लेखा होड़ को शामिल कराने का निर्णय लिया।

  बैठक पर सुलेमान मुर्मू, जोसेफ किस्कू, सुनील मुर्मू, राजेश मुर्मू, सानू सोरेन, जितेंद्र मुर्मू, जयदेव राणा सहित अन्य युवाजन उपस्थित थे।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe