Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़:जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान मे 21जून को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में योग शिविर का आयोजन किया गया।

 संवाददाता:नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार


*जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान मे 21जून को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश ने योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व के बारे में बतलाया कि योग एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर, सांस और मन को जोड़ता है। यह समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शारीरिक आसन, श्वास अभ्यास और ध्यान का उपयोग करता है। योग को हज़ारों साल पहले एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में विकसित किया गया था।


आज जो लोग योग करते हैं, वे इसे व्यायाम या तनाव कम करने के लिए करते हैं। योग का मूल संदर्भ शरीर और दिमाग को आत्म निरीक्षण करने और अपनी प्रकृति के बारे में जागरूक होने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए आध्यात्मिक विकास अभ्यास है। योग का उद्देश्य व्यक्ति में विवेक, जागरूकता, आत्म-नियमन और उच्च चेतना पैदा करना है। व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने योग करके योग दिवस मनाया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe