Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

छतरपुर/मध्य प्रदेश:थाना सरवई पुलिस ने महोई कला में मारपीट कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी, सहित 4 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर भेजा जेल।

 संवाददाता:जेएन द्विवेदी



*आरोपियों के पारिवारिक विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे मृतक व्यक्ति पर मारपीट कर किया था प्रहार।।*

दिनांक 9 जून की रात्रि ग्राम महोई कला में विवाद के दौरान मारपीट की सूचना प्राप्त हुई पीड़ित को उपचार हेतु सामुदायिक चिकित्सालय गौरिहार पहुंचाया गया।।

घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर साक्षियों के कथन लिए गए।

उपचार के दौरान मृतक बद्री प्रसाद अहिरवार की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही थाना सरवई में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।।

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचाकर हत्या करने वाले सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।।*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा व पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर ही हत्या की घटना में सम्मिलित चारों आरोपी


1. रामहेत अहिरवार

3. कालीचरण अहिरवार

3. रानी अहिरवार 

4. सुशीला अहिरवार

को गिरफ्तार कर अभीरक्षा में लिया गया।।

उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त रामहेत अहिरवार, रामहेत के पिता कालीचरण, मां रानी व बहन सुशीला द्वारा मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया। हत्या का कारण परिवारिक विवाद में मृतक बद्री प्रसाद द्वारा बीच बचाव कर दखल करना बताया गया। आवेश में आकर परिवार जनों ने एकत्रित होकर मृतक पर हमला कर दिया।

उक्त सभी अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।।

सम्पूर्ण कार्यवाही में 

सराहनीय कार्य - निरीक्षक. उदयवीर सिंह थाना प्रभारी गौरिहार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार झा थाना प्रभारी सरवई, उपनिरीक्षक दीपक यादव थाना प्रभारी गोयरा, सउनि उमेश सिंह, प्र आर राकेश कुमार, शिव स्वरूप त्रिपाठी, महेंद्र भदौरिया, आर सुनील कुमार, अमित राजपूत, राम प्रताप कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, अतुल मिश्रा, हाफिज खान, रोहित घोषी, आशीष सोलंकी।।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe