Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

झामुमो कार्यकर्ता‎ओं ने किया सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण

 *विधायक ने तालवा चौक मे सिध्दो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।*





अर्जून मुर्मू मंडल प्रभारी झारखंड

*पाकुडिया:-*

*30 जून* रविवार को *हुल दिवस* के अवसर पर विधायक *प्रो स्टीफन मरांडी* और युवा नेत्री *पिंकी उपासना मरांडी* ने तालवा चौक स्थिति सिद्धो-कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा‎ सुमन अर्पित किया। इधर पाकुडिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सिद्धो कान्हू मोड़ मे *हूल क्रांति* के नाम से विख्यात *संथाल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू* के प्रतिमा प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अगुआई में माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालो में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित अन्य सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रधांजलि दिया। माल्यार्पण करने के बाद सभी सतीघाट मैदान पहुंचे‎ जहाँ हुल दिवस के अवसर पर झामुमो पार्टी के तरफ से विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम‎ में वक्ताओं द्वारा मैदान मे उपस्थित‎ भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि *30 जून सन 1855* में अंग्रेजों के जुल्म-शोषण और अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंक कर "हमारी माटी छोड़ो" का नारा देते हुए संघर्ष व बलिदान की गाथा लिखने वाले शहीदों को याद करने का आज खास दिन है। हूल क्रांति के जनक अमर शहीद सिदो-कान्हू के अलावा चांद-भैरव व फूलो-झानो के साथ साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान झारखंड के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा फुलो-झानो के बारे मे उपस्थित‎ लोगों को बताया और कहा कि झारखंड की सरकार ने फुलो झानो के नाम से महिलाओं‎ को स्वावलंबी बनाने हेतु योजना भी चला रखा है जिसका लाभ आप सब महिलाएँ उठांए खेल प्रतियोगिता के समापन होने बाद अथितियों द्वारा‎ विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। भारी बारिश के चलते विधायक *प्रो.स्टीफन मरांडी* जी कार्यक्रम‎ स्थल नही पहुंच पाए। 



    मौके पर निवारण मरांडी, कालीदास टुडू, हारूण रशीद, कलम मुर्मू, मुखिया मुसुच मुर्मू, मंजर आलम, सुभाषिनी मुर्मू, ऐमेली सोरेन, नजरूल इस्लाम, छोटू भगत, कुबराज मरांडी, विश्वजीत दास, नेजाम अंसारी, ऐनोस मुर्मू, नेगार अंसारी, मंटू भगत, लालबाबु शेख, तोहिदुल शेख, जयफुल अंसारी, अकबर अली, सुरज दास, मंटू भगत, सुखदेव दास, टिंकू भगत, विश्वनाथ मुर्मू, नरेश हाँसदा, सुनील टुडू सहित सैकड़ों की संख्या में झामुमों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe