Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

झारखंड/ रामगढ़:व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में विशेष लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक का हुआ आयोजन।

 संवाददाता:नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार 


*रामगढ़।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झारखंड रांची के तत्वाधान में, व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में आज विशेष लोक अदालत (भूमि और राजस्व मामले) तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक की गई।


इस बैठक का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री आलोक कुमार दुबे ने की। इस बैठक में अपर समाहर्ता रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी रामगढ़, अंचलाधिकारी मांडू, अंचलाधिकारी गोला, अंचलाधिकारी चितरपुर, अंचलाधिकारी, दुलमी, डालसा सचिव अनिल कुमार उपस्थित थे।

डालसा अध्यक्ष ने भूमि और राजस्व मामले सहित अन्य सुलहनीय मामलों को इस विशेष लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस का निपटारा करें।

साथ ही यह बताया की विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 29 जून 2024 को तथा राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत में भूमि और राजस्व से संबंधित जो मामले न्यायालय तथा अनुमंडल में लंबित है इसका निपटारा इस विशेष लोक अदालत में सुलहनीय तरीके से किया जाएगा।

इस बैठक में भूमि और राजस्व के न्यायलयों में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया ताकि इस विशेष लोक अदालत एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक भूमि और राजस्व मामले के साथ साथ अन्य सुलहनीय मामलों का निष्पादन हो सके।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe