Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर:आंटो में ट्रक ने मारी टक्कर, दर्जन भर से अधिक लोग हुये घायल।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

मनोज कुमार जसवंतनगर,7409103606




 सिरसागंज से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे कोकावली गांव

 आधा दर्जन घायलो को सैफई पीजीआई किया गया रेफर

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कोकावली गांव में अपने रिश्तेदार की मौत पर अंंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे आंटो सवार लोगो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोकवली गांव निवासी दिलीप सिंह बघेल पुत्र जीवाराम उम्र लगभग 62 बर्ष की बीमारी के चलते मौत हो गई थी

जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सींगेमई सिरसागंज निवासी हरि सिंह पुत्र करन सिंह उम्र 65 बर्ष अपने परिजनो सुशील कुमार पुत्र हरि सिंह उम्र 45 बर्ष, ओम श्री पत्नी लायक सिंह, यशोदा देवी पत्नी वेदपाल उम्र 60 बर्ष ,मीना देवी पत्नी मान सिंह 45 बर्ष मीना देवी पत्नी बांके लाल उम्र 55 बर्ष, अखलेश पुत्र मोहर सिंह उम्र 52 बर्ष, सिया देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 30 बर्ष

,राम धनी पुत्र मलखान सिंह उम्र 60 बर्ष ,ब्रजेश कुमारी पत्नी कोमल सिंह उम्र 50 बर्ष, गौरी पुत्री सुशील कुमार उम्र 18 बर्ष, सुशील कुमार पुत्र हरि सिंह उम्र 45 बर्ष, मिथलेश पत्नी मुलायम सिंह उम्र्र 55 बर्ष, सरिता देवी पत्नी श्याम वीर उम्र 50 बर्ष ,सरला देवी पत्नी राहुल उम्र 28 बर्ष , नेमा देवी पत्नी श्री चंद्र उम्र 40 बर्ष आंटो में सवार होकर कोकावली गांव जा रहे थे।

बुधवार सुबह जैसे ही आंटो नगर के वेयर हाउस के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे कुल 14 लोग घायल हो गये।


घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं एम्बलेंस के टीएमटी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर जाकर भर्ती कराया। आंटो चालक रवि घटना के बाद मौके से भाग गया।

इस दुर्घटना में गंम्भीर रूप से घायल हुई ओमश्री, मीना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, सरला देवी को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया जिनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।





Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe