Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हाथरस:हाथरस में दर्दनाक घटना 122 लोगों की मृत्यु,150 घायल।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी उत्तरप्रदेश ttn 24 न्यूज़ व्यूरो चीफ, 6397329270


हाथरस जिले के फुलरई गाँव में साकार हरि बाबा के सत्संग पश्चात मची भगदड़ में 122 की मृत्यु, 150 घायल, आगे भी मिर्त्युको की  संख्या बढ़ने की संभावना है।

हाथरस, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे ही भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 90 लोगों की मौत की खबर है।
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष हजारों की संख्या में बाबा का प्रवचन सुन रहे थे। बताया जा रहा है कि लगभग पौने दो बजे सत्संग खत्म हुआ, बाबा के अनुयायी बाहर जाने लगे।

इसी बीच सेवादारों ने हजारों की संख्या में अनुयायियों को जहां थे, वहीं रोक लिया। क्योंकि बाबा का काफिला निकालना था। सेवादारों ने साकार हरि बाबा के काफिले को वहां से निकाला। उतनी देर तक वहां अनुयायी गर्मी और उमस में खड़े रहे। बाबा के काफिले के जाने के बाद जैसे ही सेवादारों ने अनुयायियों को जाने के लिए कहा, वहां भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी, उमस और भीड़ में दम घुटने से अनुयायी वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने और घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, साथ ही बच्चों के भी हताहत होने की जानकारी मिल रही है। हादसे के बाद घायलों को सिकंदराराऊ सीएचसी और एटा की ओर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। ताजा जानकारी यह बताई जा रही है कि अब तक 100 से अधिक अनुयायियों की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 150 लोग घायल हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मंत्री लक्ष्मी नारायण तथा मंत्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव मनोज व डीजीपी प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर भेजा है।

बाइट डीएम हाथरस

*कौन है वो बाबा, जिसके सत्संग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सरकारी नौकरी छोड़कर बना कथावाचक; हादसे के बाद से फरार
हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह सवाल हर किसी के जहन में है कि आखिर वह बाबा कौन है कि जिसके कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने में लोग जुटे और हादसे के शिकार हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सत्संग कार्यक्रम साकार विश्व हरि भोले बाबा का हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा के नाम से पुकारते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद से बाबा की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
 तैनाती के दौरान सत्संग शुरू किया। कुछ समय बाद नौकरी से त्यागपत्र देकर सूरज पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गए। पटियाली में अपना आश्रम बनाया। गरीब और वंचित समाज में तेजी से प्रभाव बनाने वाले भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है।
                         बाइट CMO 

*हाथरस की घटना पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*



*हाथरस भगदड़ पर शिवपाल यादव का बयान...!!*

हाथरस भगदड़ पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव ने कहा, "...कई लोग मारे गए, कई लोग घायल भी हुए... प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार लोगों के प्रति जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe