Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ - 53 वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता – 2024

 संवाददाता: रेहान खान तनवीर,9452755077


पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ - 53 वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता – 2024 

 फर्रुखाबाद 26 जुलाई l केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ में दिनांक 25/07/2024 को प्रारंभ होने वाली दो दिवसीय ‘53 वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालक वर्ग)’ आज दिनांक 26/07/2024 को संपन्न हुई| इस दो दिवसीय आयोजन में मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग) एवं निशानेबाज़ी (शूटिंग) से संबंधित प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयुवर्ग के अंतर्गत बालकों ने प्रतिभाग किया|


इस प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के 10 केन्द्रीय विद्यालयों (के.वि.,आर.आर.सी.,फतेहगढ़, के.वि.,ए.एफ.एस.,मेमौरा,लखनऊ, के.वि.,ए.एम.सी.,लखनऊ(प्रथम पाली), के.वि.,ए.एम.सी.,लखनऊ (द्वितीय पाली), के.वि.,फैज़ाबाद कैंट, के.वि.,गोमतीनगर(प्रथम पाली), के.वि.क्रमांक-3,चकेरी,कानपुर, के.वि.,ओ.ई.एफ.,कानपुर, के.वि.,उन्नाव तथा के.वि.,जे.एल.ए.(बरेली) से अपने अनुरक्षकों के साथ आए हुए कुल 72 प्रतिभागियों ने संबंधित विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया| 

         प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में प्रात: नौ बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया| मुख्य अतिथि व स्थल प्राचार्य श्री वी. अरोरा ने समस्त प्रतिभागियों, अनुरक्षकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया| प्राचार्य महोदय द्वारा आयोजन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा के उपरांत प्रतियोगिताएँ विधिवत् आरंभ हो गईं| शूटिंग से संबंधित प्रतियोगिता 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-14 आयु वर्ग) में के.वि.,जे.एल.ए., बरेली के आदित्य सिंह, 10 मीटर पीप साईट एयर राइफल (अंडर-17 आयु वर्ग) में के.वि.,गोमतीनगर, लखनऊ (प्रथम पाली) के रानेंद्र आदित्य परिहार, 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-17 आयु वर्ग) में के.वि.,फैज़ाबाद कैंट के अखिलेश अत्रिश तथा 10 मीटर ओपन साईट एयर राइफल (अंडर-19 आयु वर्ग) में के.वि.,आर.आर.सी., फतेहगढ़ के दीपक सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया|


         आज दिनांक 26/07/2024 को आयोजन के द्वितीय दिवस पर बॉक्सिंग की शेष प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं तत्पश्चात आयु वर्ग एवं भार वर्ग के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया| अंडर-14 आयु वर्ग के अंतर्गत 28-30 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय,आर.आर.सी., फतेहगढ़ के रूपम सिंह, 30-32 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, ए.एम.सी., लखनऊ (प्रथम पाली) के अंश, 32-34 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ के हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग के अंतर्गत 42-46 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, क्रमांक-3, चकेरी के आदित्य दिवाकर, 42-48 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, क्रमांक-3, चकेरी के ही शौर्य यादव, 48-50 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ के शिवम राजपूत, 50-52 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ के विशेष दीक्षित तथा 54-57 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़ के देव कटियार प्रथम स्थान पर रहे| अंडर-19 आयु वर्ग में 60-64 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, फैजाबाद कैंट के संस्कार कुमार तथा 69-75 भार वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय, ए.एम.सी., लखनऊ (प्रथम पाली) रोमित कुमार ने प्रथम स्थान अर्जित किया| 

           उक्त समस्त प्रतियोगिताएँ खेल विशेषज्ञ श्री तरुण तिवारी एवं श्री एम.एन. मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गईं| निर्णायक मंडल के सदस्य सूबेदार सुखदेव सिंह, वी एच एम श्याम सिंह, हवलदार जितेश, नायक प्रदीप एवं आरक्षी अजय ने समस्त प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष आकलन किया| द्वितीय सत्र में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थल प्राचार्य श्री वी. अरोरा ने विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया| इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने समस्त प्रतिभागियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए विजेताओं को आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं| उल्लेखनीय है कि चयनित प्रतिभागी आगामी केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे| श्रीमती संगीता अग्रवाल (स्नातकोत्तर शिक्षिका, केन्द्रीय विद्यालय, आर.आर.सी., फतेहगढ़) ने कार्यक्रम का संचालन किया| इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राज कुमार सिंह, श्री दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित रहे| उप प्राचार्य श्री बीरम पाल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe