Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर: अखिल भारतीय हिंदू महा सभा के पदाधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 संवाददाता: सुनील गुप्ता 

अखिल भारतीय हिंदू महा सभा के पदाधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश में जल्द लागू होना चाहिए जनसंख्या नियंत्रण कानून-मनोज त्रिवेदी,

सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे प्राइवेट लोगों को किया जाए बाहर, अन्यथा होगा आंदोलन, 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा काशी प्रांत के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने मनोज त्रिवेदी, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला व शशिकांत मिश्रा को मिला जिलाध्यक्ष का दायित्व

भारत में बढ़ती आबादी सबसे बड़ी चिंता का विषय है जिसको ध्यान में रखते हुए पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।


इसके अलावा सरकारी कार्यालय में काम कर रहे प्राइवेट लोगों को तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए, क्योंकि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार इन्हीं प्राइवेट लोगों की बदौलत व्यापक स्तर पर फैला हुआ है। उक्त बातें अखिल भारत हिंदू महासभा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी प्रांत का प्रभार संभाल रहे मनोज त्रिवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू महासभा पूर्व की भांति जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान शिक्षा के अधिकार, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण, घुसपैट नियंत्रण आदि विषयों को लेकर हमेशा से आवाज उठाती रही है और अब इसे लागू कराने के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन करने का भी काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदुओं का एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो सबसे पुराना है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए सन 1950 में पक्षकार बनकर राम मंदिर निर्माण का जो मार्ग प्रशस्त किया था उसी की बदौलत आज राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो सका है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि यह भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा सरकारी विभागों में काम कर रहे प्राइवेट लोगों के द्वारा व्यापक स्तर पर फैलाया जाता है जिसे रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट काम कर रहे सभी लोगों को चिन्हित कर बाहर किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए उनका संगठन जल्द ही अभियान चलाएगा और ऐसे लोगों को बाहर करने के लिए आवाज बुलंद करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान रामआसरे आर्य, ब्रह्मेश तिवारी, करण सिंह पटेल, श्रवण कुमार राजपूत, संतोष देवबंशी, डॉ प्रमोद पांडे, रमाकांत शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, धनंजय पांडे, संगीता गुप्ता व शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।


इन लोगों को मिला नवीन दायित्व :-

ज्ञात रहे कि अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने विगत माह की तीन जून को पूरे प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी को बंद कर दिया था, इसके बाद 10 जुलाई को प्रदेश इकाई का गठन एवं 12 जुलाई को जिला स्तर के पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया था।


महासभा के प्रांतीय महामंत्री रहे मनोज त्रिवेदी को काशी प्रांत का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें काशी प्रांत की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे राम गोपाल शुक्ला को प्रयागराज मंडल का उपाध्यक्ष, सुनील उर्फ गजेंद्र मौर्य को जिला प्रभारी, शशिकांत मिश्रा को जिलाध्यक्ष एवं संतोष देववंशी को व्यापार सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा महिला इकाई जिलाध्यक्ष पद का दायित्व संगीता गुप्ता को पुनः सौपा गया हैं। इसके साथ ही पुरुष एवं महिला इकाई के जिलाध्यक्षों को 40 दिन के अंदर कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe