Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद सड़क हादसे में सास व दो बहुओं समेत 4 की मौत।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी, उत्तरप्रदेश 


फिरोजाबाद सड़क हादसे में सास व दो बहुओं समेत 4 की मौत।

जसवंतनगर/इटावा। फिरोजाबाद सड़क हादसे में मलाजनी गांव के चार लोगों की मौत हो गई जिनमें एक सास व दो बहू भी शामिल हैं। ऑटो चालक व अन्य का उपचार अभी जारी है।

           दरअसल मलाजनी गांव के आठ लोग नगला हुलासी निवासी भगवान सिंह के ऑटो में सवार होकर फिरोजाबाद जनपद में एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे जहां से वह वापस हो रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तेज गति से आ रहे वाहन के कट मारने से ऑटो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सास व उनकी दो बहू समेत चार की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। वह अपनी बेटी की ससुराल गमी में भाग लेने आए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों को भर्ती कराया गया है।


            हादसे में सास माया देवी व उनकी एक बहू सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरी बहू अनीता व ऑटो चालक भगवान सिंह, मातादीन, ज्ञानवती, नन्हूलाल, गुड्डू व 13 वर्षीय परी घायल हुए। इलाज के दौरान अनीता व नन्हूलाल ने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतक चक समाज के थे। पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

 

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe