Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: वन महोत्सव व एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने लगाए गए फलदार वृक्ष।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

 मनोज कुमार जसवंतनगर


वन महोत्सव व एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने लगाए गए फलदार वृक्ष।

जसवंतनगर:शांती देवी इंटर कालेज में पौधरोपण किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से पौधरोपण किया।


रेलमंडी के शांती देवी इंटर कालेज में वन महोत्सव व एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य डा.प्रतीक यादव व शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र-छात्राओं के द्वारा फलदार पौधरोपण किया गया।


इसे बड़ा होने तक देखभाल करने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कालेज प्रबंधक व पूर्व पालिकाध्यक्ष विमलेश यादव ने कहा कि पेड़ पौधों, पर्यावरण के साथ मानव और पशु पक्षी एक दूसरे पर पारस्परिक निर्भर हैं।

पर्यावरण सुरक्षित होगा तो हम सभी भी सुरक्षित रहेंगे। पेड़ पौधों का महत्व मानव जीवन में कितना अधिक है यह किसी से छिपा नहीं है।

जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। पौधरोपण के जरिए ही असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस दौरान बी एल शर्मा, सुमित यादव, शैलेन्द्र कुमार, अजय कुमार, वीरपाल सिंह, रजनीश कुमार, अर्चना, सुमन, मन्तशा, यशवी आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe