Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: मोहर्रम पर नगर के इमामबाड़ों से निकले ताजिये।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


मोहर्रम पर नगर के इमामबाड़ों से निकले ताजिये।

जसवंतनगर: बुधवार को मोहर्रम की दस तारीख के अवसर पर गमगीन माहौल में ताजिए उठाए गए। गली-कूचों से होते हुए ताजियों को करबला में लाया गया, जहां ताजियेदारों के सहयोग से ताजियों को कर्बला में लेजाकर दफन किया गया।ताजियों को दफनाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने का नाम है। इसी महीने से इस्लाम का नया साल शुरू होता है। इस महीने की 10 तारीख को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है, इसी दिन को अंग्रेजी कैलेंडर में मोहर्रम कहा गया है, दरअसल मोहर्रम कोई त्योहार नहीं है बल्कि मुस्लिमों के लिए यह एक मातम का दिन है। इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयाइयों का इसी दिन कत्ल कर दिया गया था। उन्हीं की याद में मुस्लिम दस दिन तक शोक मनाते हैं।


मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा नगर में इमामबाड़ों को सजाकर मोहर्रम की पहली तारीख के बाद नौ दिन तक मजलिस व मातम का सिलसिला शुरु हो गया था। बुधवार को मोहल्ला कटरा बिल्लोचियान से ताजियेदारी  शुरू होकर जैन मोहल्ला के पास इमामबाडे पहुंचकर छोटा व बड़ा चौराहा होकर गोले वाली मस्जिद समीप व मोहल्ला सराय खाम पहुॅचने के बाद यहां से शुद्व पीतल से निर्मित  ताजिया साथ में लिया जो लोगों का आकर्षक बना हुआ था।


उस पीतल के ताजिये को अकीदतमंदो ने जमकर निहारा और जियारत की, और या अली या हुसैन कहकर गगन भेदी नारे गुंजाये और ढोल-तासों के साथ जुलूस में नातें सुना कर शहीदे आजम की जंग ए दास्ता बयान की गई। इसमें समाजजन या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे। इमाामबाडा फक्कडपुरा होकर ताजियों को भोलन शाह कब्रिस्तान के पास स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किये। शहीदे आजम इस्लाम के रहनुमा हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में अच्छाई और बुराई के बीच हुई जंग की यादों को ताजा किया। इस दौरान पुलिस की खास व्यवस्था रही। वहीं करबला के आसपास भी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe