Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

महाराजगंज: दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने भी पकड़ लिया माथा,और फिर शादी से किया इनकार।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी, उत्तरप्रदेश, 6397329270


दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने भी पकड़ लिया माथा,और फिर शादी से किया इनकार

 उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में बुधवार की रात शादी में जमकर बखेड़ा हो गया है।

बखेड़े की वजह बनी दूल्हे की अजीब हरकतें। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन (Bride) ने भी माथा पकड़ लिया।

देखते ही देखे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। शादी में बढ़ रहे विवाद को देखते हुए बारातियों ने मौका पाते ही खिसकना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई।

दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन(Bride) ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।

बारात आई जयमाल होने जा रहा था

घुघली थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथपुर गांव से बुधवार की रात श्यामदेउरवा क्षेत्र में बारात आई थी।

जयमाल होने जा रहा था। स्टेज पर दूल्हा पहुंचा तो उसकी हरकतें देखकर लोग असहज हो गए।

बात बिगड़ती इससे पहले ही बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

रात में शादी के मंडप में दूल्हा पीढ़ा पर बैठते समय गिर गया। यह देखकर दुल्हन (Bride) भड़क गई।

उसने शादी से इनकार कर दिया। लोग दुल्हन को समझाने-बुझाने लगे तभी दूल्हे ने भी शादी से इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी

इसके बाद माहौल बिगड़ गया। मारपीट की स्थिति बन गई। लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी।

इधर स्थिति भांपकर दूल्हे के पिता और बाराती धीरे-धीरे खिसक लिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया और थाने पर लेकर चली गई।

गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पर पहुंचे। पूरे दिन पंचायत होती रही।

दूल्हे ने स्वीकार किया कि उसके दोस्तों ने बीयर पिला दी थी जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

इस सम्बंध में थानेदार ने बताया कि शादी में विवाद की खबर पर दूल्हे को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe