Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़: आवासीय दिव्यांग विद्यालय में हुआ विधि जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाददाता: नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार

रामगढ़: माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आवासीय दिव्यांग विद्यालय सुकरीगढ़ा रामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डालसा रामगढ़ सचिव श्री अनिल कुमार ने दिव्यांग बच्चों को विधिक अधिकारों एवं सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।


श्री कुमार ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार वे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।

उन्होंने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की विधिक समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करें। इस अवसर पर मुस्कुराहटें एनजीओ के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा एवं आवासीय दिव्यांग विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे,

उन्होंने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने भी अपनी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया।

यह विशेष अभियान 45 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe