Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर:जसवंतनगर में आपातकाल को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया।

संवाददाता: एम.एस वर्मा,इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी,6397329270

 मनोज कुमार जसवंतनगर




जसवंतनगर: नगर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 मे कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य मुख्य रूप में उपस्थित थे।


शुक्रवार को नगर के यलो गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंह शाक्य की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तहसील क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा थोपे गए आपातकाल कल को काला दिवस के रूप में मनाया।


इस दौरान भाजपा के नेता डा. राजबहादुर सिंह यादव व मंडल अध्यक्ष अजय बिंदू यादव, प्रेम बाबू राजपूत समेत अन्य पदाधिकारियों ने आपातकाल की विभीषिका का वर्णन करते हुए नौजवानोंव कार्यकर्ताओं को इस बुरे दौर से अवगत कराया कि 25 जून 1975 में कांग्रेस की सरकार ने देश पर आपात काल थोप दिया था, तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया।

इस दौरान मीसाबंदी व लोकतंत्र सेनानी बेनी राम को शाल पहना कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सभी लोगो ने नगर की सड़कों पर मौन जुलूस निकाला। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह चौहान, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता, लज्जाराम प्रजापति, दलवीर सिंह, जयशिव बाल्मीकि, मनोज राजपूत, श्रेयस मिश्रा, कीर्ति भदौरिया, उमा सागर, हासिम अंसारी, सुमित जोशी, अंकित यादव, कुलदीप मिश्रा, द्रुवेश तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe