Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़/झारखंड: रामगढ़ झारखंड मे चला 45 दिवसीय विशेष अभियान।

 संवाददाता: नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार 


झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान मे एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के सचिव श्री अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत आज गुरुवार 01.08.2024 को रामगढ़ के गोला प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में दिव्यांगो के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया


जिसमें सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा नामित डॉक्टरों की टीम में ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिजीत कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार सर्जन, गोला, और चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मदन कुमार महतो द्वारा दिव्यांगो की जांच की गई जिसमें से 40 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया उसमे से 13 का दिव्यांग प्रमाण पत्र जमा किया गया और बाकी को जांच के लिए रेफर किया गया। इस कैंप में उपस्थित हॉस्पिटल स्टॉफ एवं उपस्थित पी0एल0वी0 शीला कुमारी, पूनम कुमारी, चरण मांझी, ब्रजेश ठाकुर ,भवानी कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी प्रकार सभी प्रखंडों में दिव्यांगों के लिए कैंप का आयोजन पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा। जिसका कार्यक्रम इस प्रकार है- 

02.08.2024 को मांडू प्रखण्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू 

03.08.2024 को पतरातू प्रखण्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू 

05.08.2027 को रामगढ प्रखण्ड, सदर प्रखण्ड, रामगढ

06.08.2024 को चितरपुर प्रखंड, प्रखण्ड स्वास्थ्य केन्द्र, चितरपुर

07.08.2024 को दुलमी प्रखंड, प्रखण्ड कार्यालय, दुलमी में कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe