Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 संवाददाता: नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार


 झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं, प्रमाण पत्र प्रदान करना ओर अच्छी शिक्षा की व्यवस्था प्रदान कराना है।


जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के सचिव श्री अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत आज सोमवार, दिनांक 06.08.2024 को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र चितरपुर प्रखंड में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 21 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें से जांच के दौरान 09 बच्चों को दिव्यांग श्रेणी में पाया गया। शेष बच्चों को अधिकतम सुविधाएं और सटीक जांच के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर किया गया। इस कैंप में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा नामित डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने भाग लिया। इस टीम में डॉक्टर रविंद्र प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल, रामगढ़, डॉक्टर अतिकुर रहमान, चिकित्सा पदाधिकारी, रजरप्पा, रामगढ़, और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिव्यांग बच्चों की चिकित्सा जांच की।

विशेष अभियान दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कैंप में बच्चों और उनके परिवारों को जागरूकता प्रदान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष सत्रों का भी आयोजन किया गया। इस कैंप में उपस्थित हॉस्पिटल स्टाफ एवं पी.एल.वी. (पैरा लीगल वालंटियर्स) दुर्गेश कुमार, सुदीप रंजन, सुमित कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग और समर्थन से ही यह संभव हो पाया है कि कैंप में आए बच्चों और उनके परिवारों को उच्चतम स्तर की सेवाएं प्रदान की जा सकीं।

इस अभियान के अंतर्गत अगले कैंप का आयोजन दिनांक 07.08.2024 को दुलमी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा। इस कैंप में भी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रमाण पत्र और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़, इस विशेष अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि सभी दिव्यांग व्यक्ति समाज में समान अधिकारों और अवसरों का लाभ उठा सकें। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में निरंतर कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिकतम लाभार्थी इस अभियान का हिस्सा बन सकें।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe