Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: नगला भगत गांव में 45 वर्षीय बृजेश कुमार का शव गुरुवार सुबह ग्राम अर्जुन मार्ग के पास मिला; वह मजदूरी करते थे।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर: नगला भगत गांव में 45 वर्षीय बृजेश कुमार का शव गुरुवार सुबह ग्राम अर्जुन मार्ग के पास मिला। वह मजदूरी करते थे। 

ग्राम मुहब्बतपुर नगला भगत निवासी राम चरण के 45 वर्षीय पुत्र मृतक बृजेश कुमार के परिवार में पत्नी देवी और तीन बच्चे हैं - सरस्वती (15), कीर्ति (13), और कृष्ण (10)। वह गरीब परिवार से हैं और उनकी मौत से परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता व बीडीसी सदस्य पंकज कुमार शाक्य ने बताया बृजेश कुमार बुधवार शाम को घर नहीं आए थे, जिससे परिवार को चिंता हुई। गुरुवार सुबह उनकी तलाश जारी थी। तो उनका शव ग्राम नगला अर्जुन जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठा के पास पडा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज पुलिस उपनिरीक्षक ललित कुमार ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में और डॉक्टरी निरीक्षण के बाद डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। परिवार पंकज शाक्य ने न्याय दिलाने और उनकी मदद के लिए प्रशासन से अपील की है। परिवार के लिए यह एक बड़ा आघात है, और उनके भविष्य को लेकर चिंता है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe