Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कुशीनगर: संत निरंकारी चैरिटेबल वननेसवन फाउंडेशन के द्वारा वृक्षारोपण।

संवाददाता: कुशीनगर मोहन वर्मा, 

mbl 9415 30 40 59 

संत निरंकारी चैरिटेबल वननेसवन फाउंडेशन के द्वारा वृक्षारोपण

कुशीनगर 11अगस्त 2024 को प्रकृति संतुलन और पर्यावरण संरक्षण हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वननेस वन परियोजना के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंo 16 केशव नगर में किया गया अर्जुन ,बकैन,अशोक,यूकेलिप्टस के वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिंदर सुखीजा जी ने बताया कि समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस महाअभियान में भारत वर्ष के 600 स्थानों पर लगभग 20 हजार वृक्षों को रोपित किया गया


वननेस वन परियोजना का आरंभ कोरोना काल की विषम परिस्थिति में वर्ष 2021 में हुआ जब ऑक्सीजन की कमी ने वृक्षों के महत्व को समझाया सत् गुरु माता जी के दिव्य मार्गदर्शन में अभी तक लगभग ढाई लाख के करीब वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
जोनल इंचार्ज जोन कुशीनगर कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सत् गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन में प्रकृति संरक्षण हेतु निरंकारी मिशन की यह कल्याणकारी योजना रक्तदान , स्वच्छता अभियान की तरह ही मानवता की कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पार्षद अमेरिकन सिंह ने निरंकारी मिशन के इस वननेस वन वृक्षारोपण अभियान की भूरी - भूरी प्रसंशा की गई

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe