Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।



लोक सभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली; 18 अगस्त, 2024: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है,

"आप सभी देशवासियों को आपसी प्रेम, विश्वास और स्नेह के महापर्व रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है। यह पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द्र और सद्भावना का पर्व है, आपसी विश्वास की डोर को मजबूत करने का पर्व है।

आज के दिन बहनें अपने भाइयों की खुशी, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह पर्व हमें अपनी बहनों और बेटियों की सुरक्षा करने और समाज के कमजोर वर्गों को संरक्षित करने का संदेश देता है। मेरी प्रार्थना है कि आपसी प्रेम और भाईचारे का यह पर्व हमारे समाज में सद्भावना और महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ाए। आप सबको रक्षाबंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe