Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

राँची: रांची के सुखदेव नगर में वकील की चाकू मारकर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।

 

रांची के सुखदेव नगर में वकील की चाकू मारकर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना शुक्रवार सुबह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में हुई है, जहां एक व्यक्ति ने अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे। तभी एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काफी गुस्से में हैं। सभी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe