Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हमीरपुर: जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक एवं स्कूटी रैली शुभारंभ।

 संवाददाता: जीतू यादव,8115480042


तिरंगा बाइक / स्कूटी रैली से दिया एकजुटता का संदेश

आजादी की 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसी के तहत बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकालीवसर पर हरतादिवस से पहले जनपद मुख्यालय तिरंगामय हो गया। बच्चों, किशोर, युवाओं सगी में देशप्रेम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। हर कोई तिरंगा लेकर देशभक्ति का इजहार करने सडको पर उतर गयो तेतिरंगा यात्रा देशभक्ति के तरानों के साथ शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी वहां तिरंगा लिए देशभक्तों का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। जो जहां था उसने वहीं से भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत "तिरंगा यात्रा" का आज 14 अगस्त 2024 को जनपद में बाइक / स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। बाइक / स्कूटी रैली का शुभारंभ राहुल पांडे, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक / स्कूटी रैली शुभारंभ कार्यक्रम में चंद्रशेखर शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, नागेंद्र नाथ, अपर जिला अधिकारी (न्यायिक), अजीत श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, महेश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, आलोक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद हमीरपुर उपस्थित रहे। तिरंगा बाइक / स्कूटी रैली में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए हुए लगभग 800 शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपनी-अपनी बाइक एवं स्कूटी में झंडा लगाकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।


तिरंगा यात्रा लक्ष्मी बाई चौराहे से शुरू हुई और बस स्टैंड, हाथी दरवाजा, कालपी चौराहा, जिला अस्पताल, बेसिक शिक्षा कार्यालय, अकिल तिराहा, रमेड़ी चौराहा से जेल रोड होते हुए जिला क्रीड़ा स्थल हमीरपुर पहुंची। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरा शहर और हर नौजवान, नागरिक ने मुख्यालय हमीरपुर को तिरंगामय बनाने का काम किया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं के सम्मान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगे का अभियान शुरू किया गया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा होगा। आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इन्हीं बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया है। इसलिए हर नौजवान, आम नागरिक, बेटे-बेटियां आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लें। तिरंगा यात्रा का रास्तेभर पुष्प वर्षा कर सभी नगरवासियों ने स्वागत किया।

जिला क्रीड़ा स्थल पर समापन उपरांत सभी आए हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जलपान कराकर विदा किया गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजीत कुमार निगम, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय / सुमेरपुर, रावेन्द्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षक अखिलेश शुक्ला, अरुण भदौरिया, अभिषेक त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ला ने संचालन एवं अनुशासन बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe