Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

वाशिंगटन: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी 

वाशिंगटन। Sunita Williams: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) स्पेस में फंसी हैं। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष में गई थीं। 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। स्पेस से उन्हें 8 दिनों बाद आना था। लेकिन दो महीने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पाई है।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटेंगे। यह एलान नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने शनिवार को किया। दोनों अंतरिक्ष यात्री इसी साल जून महीने में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्शूल से जैसे-तैसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। दरअसल, स्टारलाइनर के 28 थ्रस्टर्स में से पांच खराब हो गए थे। इस वजह से हीलियम का रिसाव भी शुरू हो गया था।

Sunita Williams क्रू ड्रैगन की ली जाएगी मदद

बोइंग के खराब स्टारलाइनर की वजह से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी नहीं हो पा रही है। अब नासा बोइंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजेगा। इसकी चार में से दो सीटों को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए खाली रखा जाएगा। उम्मीद है कि स्पेसएक्स के स्पेसक्रॉप्ट से अगले साल फरवरी में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी हो जाएगी।

अगले महीने लॉन्च होगा क्रू ड्रैगन

Advertisement 

पांच जून को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्टारलाइनर से उड़ान भरी थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को आठ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकना था। मगर लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही स्टारलाइनर में खराबी आना शुरू हो गई। इसी खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री वहां फंस चुके हैं।

अब नासा अगले महीने स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन को लॉन्च करेगा। इसी स्पेसक्रॉप्ट की मदद से दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटेंगे। स्टारलाइनर बिना चालक दल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटने की कोशिश करेगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe