Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर खराब होने पर की आत्महत्या।

 संवाददाता:  एम.एस वर्मा  सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश

 बरेली में 5 साल से कर रहा था यूपी पुलिस की तैयारी, मां से कहा था नौकरी लग जाएगी

बरेली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर खराब होने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। पांच साल से शहर में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पहले परीक्षा रद्द हो गई थी, इस बार पेपर खराब होने से परेशान था। रात में साथियों ने देखा तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना शनिवार रात बरेली में फरीदपुर कस्बे की है। युवक ने एक दिन पहले रामपुर जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था।

किराए के कमरे में फांसी लगाई


सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया- फतेहगंज पूर्वी थाना के सैदपुर मंझा निवासी योगेश कुमार सिंह (24) फरीदपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रात में फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। उसका शव किराए के कमरे में मिला। युवक के परिजनों को घटना के बारे में बता दिया गया है।

पहला एग्जाम रद्द, फिर दूसरी बार पेपर खराब

पुलिस ने बताया कि योगेश पिछले पांच साल से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 2023 में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन वह स्थगित हो गई। 24 अगस्त को योगेश ने रामपुर जिले में सेकेंड शिफ्ट में परीक्षा दी थी। देर शाम वह फरीदपुर में कमरे पर पहुंचा, पेपर खराब होने से परेशान था।

मम्मी से कहा- रास्ते में हूं, रूम पहुंचकर बात करूंगा

 मृतक योगेश


योगेश की मौत सूचना मिलते परिवार में मातम पसर गया। मां बेसुध हो गई। परिवार ने एक साल पहले तैयारी कराने के लिए गांव से 24 किमी दूर फरीदपुर कस्बे में किराए का कमरा दिलवाया था। ताकि, योगेश पुलिस में भर्ती हो सके। योगेश 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई योगेंद्र और तीसरे नंबर का सचिन भी पढ़ाई कर रहा है। पिता अजयपाल यादव के पास 5 बीघा जमीन है, वह फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

योगेश एक महीने में घर आता था। शनिवार को योगेश का रामपुर जिले में सेंटर था। रात 8 बजे मां मीना देवी ने योगेश को फोन किया तो उसने कहा था कि- मम्मी अभी रास्ते में हूं। रूम पर पहुंचकर आराम से बात करूंगा। इस पर मां ने पूछा कि बेटा पेपर कैसा हुआ... योगेश ने कहा- मम्मी पेपर ठीक हुआ है।

रात में योगेश के पिता फैक्ट्री में थे। घर में मां मीना देवी के अलावा दोनों छोटे बेटे योगेंद्र और सचिन थे। परिवार को उम्मीद थी कि योगेश सबसे बड़ा है। पुलिस में भर्ती हो जाए तो पूरे परिवार का सहारा बनेगा, लेकिन यह सोचा नहीं था कि योगेश पलभर में अपनी जान दे देगा। योगेश के भाई सचिन ने बताया- हमें यकीन नहीं हो रहा कि भाई ने सुसाइड कर लिया।


रक्षाबंधन पर बड़ी बहन से बंधवाई थी राखी

रक्षाबंधन पर बड़ी बहन रुचि मायके आई थी। योगेश राखी बंधवाने के लिए अपने घर गया था। उसने बहन से कहा था कि इस बार पेपर लीक नहीं हुआ तो समझो नौकरी लग ही जाएगी। इस पर मां और बहन ने कहा था कि तेरी मेहनत है, सफलता जरूर मिलेगी। फिर योगेश फरीदपुर आ गया। मां से कहा था कि मम्मी पेपर देने के बाद ही आऊंगा। आज सुबह योगेश की मौत की सूचना परिवार को मिली।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe