Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर: बिजली समस्या को लेकर टिकैत गुट ने चक्का जाम की दिया चेतावनी।

संवाददाता: सुनील गुप्ता 


बिजली समस्या को लेकर टिकैत गुट ने चक्का जाम की दिया चेतावनी

यूपी के फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने जिले में बिजली की समस्या को लेकर तीनो तहसीलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धान की सुख रही फसलों को लेकर सिचाई के लिए बिजली न मिल पाने की समस्या को लेकर विधुत विभाग को चेतावनी देते हुवे मालवा सहित पूरे जिले में महापंचायत कर चक्का जाम करने की चेतवानी दिया


जिले के कोराईं मोड़ नेशनल हाइवे के एक होटल के लान में भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले की खागा तहसील और बिंदकी तहसील पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि किसानों के धान की फसल को तैयार होने में बस एक दो पानी के सिचाई की आवश्यकता बची है लेकिन विधुत विभाग किसानों को विधुत आपूर्ति नही कर रहा है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं


जो किसान यूनियन टिकैत गुट कभी नहीं बर्दास्त करेगा किसान अपना हक लेना जानता है अगर विधुत व्यवस्था सही नहीं हुई तो 3 दिन बाद एक बैठक करेंगे और पूरे जिले की लिंक रोड सहित हाइवे जाम कर दिया जायेगा वंही इस बैठक में मुख्य रूप से भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, हथगांव ब्लॉक प्रभारी पप्पू सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष राम सहाय,देव नारायण महासचिव, विनोद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवल सिंह पटेल जिला महा सचिव , नागेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, छोटे लाल सोनकर जिला उपाध्यक्ष , सुरेंद्र पटेल जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश शुक्ला जिला प्रवक्ता सहित सैकड़ों किसान रहे।।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe